केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी व एसएसपी से दूरभाष पर वार्ता कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने पिछले दिनों हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

अजय भट्ट ने कहा कि सरकार धर्म, जाति और मजहब से ऊपर उठकर काम करती है। ऐसे में इस तरह की घटना की पुनरावृति दोबारा नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी शांत शहर है। लिहाजा पिछले दिनों की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अजय भट्ट ने जनता से अपील की है कि सामाजिक सौहार्द बना रहना चाहिए। सरकार धर्म जाति मजहब से उठकर कार्य करती है। ऐसे में अपराधी अपराधी होता है। लिहाजा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More