भवाली-गेठिया रोड पर वाहन गिरा खाई में, फायर सर्विस जवानों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भवाली-गेठिया रोड पर पाइलेट बाबा आश्रम के निकट एक वाहन खाई में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे फायर सर्विस जवानों ने घायलों का सफल रेस्क्यू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर दिल्ली निवासी पर्यटक अमित ढींगरा अपने परिवारजनों सहित वाहन स0-UP15BK8403 मे भवाली कि ओर से घूमकर वापस जा रहे थे। सेनिटोरियम गेठिया से पाइलेट बाबा आश्रम के बीच सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई मे गिर गया। सूचना पर फायर स्टेशन नैनीताल व भीमताल से शीघ्र ही फायर सर्विस खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंची और दुर्गम खाई उतर सभी क़ो सड़क तक निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। घटना में चालक को काफी चोटें आयी हैं अन्य सभी स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस दौरान बचाव दल में फायर सर्विस के LFM राजेंद्र सिंह, Dvr उमेश कुमार, Fm जसवीर सिंह, मो0 उमर, दिनेश सिंह सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news the fire service personnel rescued and took it to the hospital The vehicle fell into the ditch on the Bhawali-Gethia road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More