वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, वाहन सवार तीनो लोगों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कपकोट में एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर हुई मौत। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 02 पीए/ 0842 कपकोट से सूपी-पतियासार की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर शवों को निकाला। हादसे में वाहन सवार तीनो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो व्यक्ति एक ही गांव के थे। मृतकों की पहचान गोविंद सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी, बलराम (50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी, संजय राम (25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी के रूप में की गई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news all three occupants died bageshwar news The vehicle went out of control and fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More