चारा लेने गई महिला पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते राथीं गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को यहां रांथी गांव निवासी कमला धामी (27) मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई। इसी बीच पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। मृतका का पति कमान सिंह भेड़ों के साथ दारमा घाटी के बुग्यालों में गया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। प्रधान माया दुग्ताल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news The woman who went to take fodder died due to stone falling from the hill. Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More