चोरों ने कॉलेज गेट के पास खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में चोर एक के बाद एक वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। वाहन चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वह अब दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने कॉलेज गेट के पास खड़ी बाइक उड़ा डाली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरभी कॉलोनी मल्ली बमोरी निवासी भावेश बिष्ट पुत्र मदन सिंह ने कहा है कि वह बाइक संख्या यूके04 ए के 5940 सवार होकर कॉलेज गया था। उसने अपनी बाईक कॉलेज के गेट के पास खड़ी कर वह कॉलेज के अन्दर चला गया। जब वह कुछ देर बाद कालेज से बाहर आया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई उसने देखा कि उसकी बाईक वहा से गायब है। पीड़ित ने आस पास के लोगो से बाइक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। मामले में भावेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही  है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the victim handed over the tahrir to the police Thieves cleaned their hands on the bike parked near the college gate Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More