पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर हजारो रुपये का कैश ले गए चोर, घटना हुई सीसीटीवी में कैद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां सुबह तल्लीताल में पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर ऑफिस में रखा लगभग 75 हजार रुपये का कैश चोरी कर ले गया चोर। सवेरे सात बजे जब पम्प कर्मचारी जयंत बिष्ट पैट्रोल पम्प को खोलने के लिए पहुंचा तो उसे कार्यालय के ताले टूटे हुए दिखे। जयंत ने लीज पर पम्प चला रहे ब्यक्ति को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज समेत टूटे ताले अपने कब्जे में ले लिए है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल पैट्रोल पम्प में तड़के सवेरे एक युवक प्रवेश करता सीसीटीवी में कैद हो गया। युवक पहले पम्प के आगे से गया और फिर सरोवर टीआरएच के रास्ते पम्प की छत से नीचे उतरा। इसके बाद युवक कैमरे की नजर से बचता कार्यालय के शटर तक पहुंचा। युवक अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था और उसने पांच छह बार कुल्हाड़ी का वार कर ऑफिस के ताले तोड़े। युवक अंदर घुसा और अंदर एक रैक को खोला जिसमें उसे कुछ नहीं मिला। अचानक युवक की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसने कुर्सी पर चढ़कर कैमरे का मुंह दीवार की तरफ कर दिया और लगभग 75 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। फ़ोटो में युवक की तस्वीरें साफ नजर आ रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: incident captured in CCTV nainital news Thieves took away thousands of rupees cash by breaking the lock of petrol pump Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More