हल्द्वानी। हल्द्वानी में आज उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार (आज) सौरभ होटल में आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेसियों के साथ ही तमाम पार्टियों के प्रतिनिधी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजली अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, कांग्रेस पार्टी के कई विधायक एवं नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य और खासतौर पर हल्द्वानी शहर के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सभी वक्ताओं ने कहा इंदिरा हृदयेश मजबूत नेतृत्व करने वाली नेता थी, जो किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटती थी। उन्होंने हल्द्वानी को विकसित करने में अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, जिसे कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]