देहरादून में तीन गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत के साथ छह लोग हुए जख्मी   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। डोईवाला के पास स्थित कुआंवाला में तीन गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत के साथ 6 लोग जख्मी हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआंवाला के पास आज सुबह 6 बजे तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल रेफर किया गया है।  इस हादसे में एक वाहन में बैठे सात लोगों में से तीन की मौत हो गई है और छह लोग घायल हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह हुई है। कुआंवाला जंगल के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए, जिनमें एक वाहन आल्टो 800 (UK07BQ7778) दूसरा वाहन इको (UK13TA1565) और तीसरा इको स्पोर्ट्स (UK06AC 6499) शामिल था। एक गाड़ी में 7 यात्री थे, जिनमें 2 बच्चे, 3 पुरुष और 2 महिलाएं थीं, जो देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब एक गाड़ी अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी लाइन में आकर अन्य वाहनों से भिड़ गई। इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी एवं टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम और उनकी 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं। अन्य गाड़ियों में एक-एक यात्री घायल हो गए हैं। कुल 6 लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Three dead and six injured in accident Three dead and six injured in collision between three vehicles in Dehradun Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More