टोंस नदी के तेज बहाव में बही तीन नाबालिग छात्राएं, दो को बचाया एक छात्रा हुई लापता 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। देहरादून के विकासनगर में के बामनवाला हरिपुर के पास बाढ़वाला निवासी तीन नाबालिग छात्राएं टोंस के तेज बहाव में बह गईं। साथी छात्र ने दो छात्राओं को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक छात्रा लापता हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 
आस-पड़ोस की रहने वाली पांच छात्रा और एक छात्र नदी पार कर हिमाचल प्रदेश स्थित सहस्रधारा मंदिर जा रहे थे। कालसी थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक छात्रा के बामनवाला, हरिपुर के पास टोंस में बहने की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि बाढ़वाला, राजावाला निवासी पांच छात्राएं और एक छात्र सहस्रधारा मंदिर जाने के लिए मैजिक से यमुना पुल कालसी तक आए थे। सभी की उम्र 13 से 14 वर्ष के बीच है। छात्रों के परिजनों को मंदिर जाने की जानकारी नहीं थी। छात्र-छात्राएं बामनवाला, हरिपुर के पास से टोंस नदी को पैदल पार कर मंदिर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से तीन
बालिकाएं बहने लगीं। साथी छात्र ने दो छात्राओं को पकड़कर नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन नेहा शाही (14) पुत्री हेमराज शाही नदी में काफी दूर तक बहकर लापता हो गई। एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। बताया कि शनिवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि नेहा शाही राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़वाला में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। बालिका के पिता दैनिक मजदूरी करते हैं। बालिका भाई-बहनों में सबसे छोटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news one missing one student went missing Strong flow of Tons river three minor girl students were swept away in the strong current Three minor girl students were swept away in the strong current of Tons two rescued uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More