टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत के साथ ही तीन अन्य युवक गंभीर

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात करीब दो बजे सूखीढांग के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बरेली के रहने वाले हैं।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या- यूपी, 25 डीई 1485 में सवार युवक रात में दो बजे टनकपुर ककरालीगेट से चंपावत की ओर निकले। सभी घूमने के लिए पिथौरागढ़ जा रहे थे। सूखीढांग के समीप कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी सुबह पांच बजे उस समय लगी जब हाईवे पर अन्य वाहन गुजर रहे थे। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने सभी को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही 32 वर्षीय मनोज पुत्र तेजपाल, निवासी बंसत विहार, बरेली ने दम तोड़ दिया। वहीं 30 वर्षीय अर्पित गंगवार पुत्र अमर सिंह, निवासी वसंत बिहार बरेली, 22वर्षीय जोगिन्दर राजपूत पुत्र हीरालाल, निवासी कर्मचारी नगर, इज्जतनगर बरेली और 24 वर्षीय अमन पुत्र राम रईस, निवासी कर्मचारी नगर, इज्जतनगर बरेली गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार टनकपुर अस्पताल में ही चल रहा है। उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news One youth died and three other youths are seriously injured in a car accident on Tanakpur-Pithoragarh NH Tanakpur news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More