अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अलग-अलग घटनाओं में गंभीर तीन लोगों की डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की छात्रा मथुरा विहार, नवाबी रोड निवासी 16 वर्षीय लड़की जिसे बीते दिवस उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया। इससे वह इतनी क्षुब्ध हुई कि फांसी के फंदे में झूल गई। आनन-पफानन में परिजन उसे लेकर डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में एकता नगर, मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी 35 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतका का पति दिल्ली में कार्यरत है और उसका चार वर्ष का बेटा भी है। जबकि तीसरी घटना में सड़क हादसे में घायल किशोर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सितारगंज निवासी 13 वर्षीय मानव बीते दिवस अपने भाई शांतनु के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इस बीच उनके आगे चल रही कार का किसी ने अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मानव को उपचार के लिए डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Three people died in separate incidents Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More