अवैध तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। अवैध तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नशा, ड्रग्स, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

निर्देशों के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और चौकी बिगवाड़ा की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 9 मार्च को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बृजेश यादव (22) पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी भगवाड़ा भाटा, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने होली के दौरान अवैध तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो खिंचवाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

चौकी बिगवाड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused youth in police custody crime news Photo of him waving an illegal pistol goes viral on social media Police arrested the accused for making the photo of him waving an illegal pistol viral on social media rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news अवैध तमंचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में उत्तराखंड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More