तेज अंधड़ के साथ बारिश के दौरान झोपड़ी में टिन गिरने से तीन लोग हुए घायल, उपचार हेतु भेजा सुशीला तिवारी अस्पताल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सोमवार को प्रदेश में तेज अंधड़ के साथ बारिश के दौरान एक झोपड़ी में टिन गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। काठगोदाम में भी रोडवेज की दीवार और पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

हल्द्वानी में आंधी-तूफान के बीच नुकसान की खबर है। यहां इंदिरा नगर निवासी साजिद अली की छत की टिन शब्बीर खान पुत्र फिदा हुसैन निवासी इंदिरा नगर बरसाती बनभूलपुरा की झोपड़ी पर गिर गई। इस सूचना के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि टिन गिरने से  शबीना पत्नी शब्बीर खान उम्र 36, अलशिफा पुत्री शब्बीर खान उम्र 15 वर्ष, शबनूर पुत्री शब्बीर खान उम्र 7 वर्ष घायल हुए जिन्हें 108 के माध्यम से डॉ सुशीला तिवारी हल्द्वानी भिजवाया गया। पटवारी को भी मौके पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस बीच काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गये। जिससे नैनीताल रोड में जाम लग गया। साथ ही एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियों ने निकाला। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news sent to Sushila Tiwari Hospital for treatment Three people got injured due to tin falling in the hut during rain with strong thunderstorm Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने […]

Read More