बनभूलपुरा के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली से जा रहे थे बिहार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत। मृतक साहिल युवा व्यापारी था और दिल्ली से मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ बिहार जा रहा था। यूपी में सुल्तानपुर के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में युवा व्यापारी साहिल खान (19), उसकी मां शाईना (37), मामी रुखसार (31) और नानी जमीला के साथ-साथ कार चालक शाहरूख (28) शामिल हैं। सुल्तानपुर में शवों का पोस्टमार्ट कराकर उनके मूल निवास स्थानों पर भेजे जाएंगे। बनभूलपुरा के वार्ड-59 स्थित अंसारी कॉलोनी निवासी साहिल खान अपने ममरे भाई की मौत पर ​बिहार के सासाराम जा रहे थे। शनिवार की सुबह नौ बजे की ट्रेन से साहिल मां शाईना को लेकर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली पहुंचकर साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार तक के लिए एक टैक्सी बुक की जिसे बनभूलपुरा के गली नंबर एक निवासी शाहरुख चला रहा थादिल्ली से कार में साहिल की मामी रुखसार और नानी जमीला भी सवार थीं। लखनऊ के सुल्तानपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार जा रही कार अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, बनभूलपुरा के रजा मस्जिद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। फोन पर हुई बातचीत में मृतकों के स्वजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक साहिल और उनकी मां शाईना का जनाजा पैतृक गांव मिर्जापुर ले जाया जाएगा और वहीं उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।मृतक साहिल के पड़ोसियों ने बताया कि साहिल के पिता गुड्डू ठेकेदारी का काम करते हैं। मूलरूप से यह परिवार यूपी के वाराणसी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। करीब ग्यारह वर्षों से उनका परिवार बनभूलपुरा के जवाहर नगर स्थित वारसी कॉलोनी के आरा मशीन वाली गली में रहता था। छह महीने पहले ही वार्ड 59 स्थित अंसारी कॉलोनी में घर खरीदकर रह रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news Three people of Banbhulpura died in a road accident Uttrakhand news were going from Delhi to Bihar

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More