गश्त कर रहे वन कर्मी पर बाघ ने किया हमला, चिकित्सालय में उपचार के दौरान हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। कालागढ़ रेंज में गश्त कर रहे एक संविदा वन कर्मी पर बाघ ने हमला कर दिया। साथी कर्मचारियों ने हवाई फायर व शोर करने के बाद बाघ उसे छोड़कर जंगल में ओझल हो गया। अन्य कर्मी लहूलुहान साथी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

बुधवार को कालागढ़ रेंज के सैंडिल बांध पटेरपानी के जंगल में संविदा कर्मचारी रणजीत सिंह, सिताब सिंह और पवन कुमार गश्त कर रहे थे। पार्क के निदेशक डॉ.धीरज पांडे ने बताया कि पवन कुमार (32) पुत्र धर्मवीर निवासी धारा, जिला बिजनौर पर गश्त के दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया। साथी कर्मियों द्वारा हवाई फायर करने पर बाघ उसे छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी पर एसडीओ शामिली जोशी, रेंजर नंद किशोर रुवाली और वन दरोगा महेश जोशी ने पवन को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: died during treatment in hospital ramnagar news Tiger attacked patrolling forest worker Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More