बाघ ने गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान को हमला कर बनाया निवाला

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां बांसीटीला गांव में बुधवार देर शाम अपने मकान के पास गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार डाला। काफी देर खोजबीन के बाद ग्रामीणों को शव खेत से काफी दूर मिला।

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के ईडीसी गांव लालूपुर बांसीटीला के रहने वाले 42 वर्षीय पप्पू तिवारी पुत्र हरीश तिवारी मकान के बाहर गेहूं के खेत में बुधवार देरशाम करीब सवा सात बजे चौकीदारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घात लगाए बाघ ने किसान पर झपट्टा मारा और जबड़े में दबोच कर ले गया।यह देख अन्य किसानों ने शोर मचाया और सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने जब छानबीन की तो शव घटनास्थल से काफी दूर पर मिला। इस बीच वनकर्मियों ने फायर झोंके। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शव को मौके पर से उठने नहीं दिया। मृतक किसान के घर में पत्नी मंजू, दो बेटे अंशु (12) और वंशु (11) एवं पिता, माता के अलावा छोटा भाई शिवम है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

 

घटना के बाद सीटीआर व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन कर्मी सीमा विवाद में उलझ गए। सीटीआर के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि घटनास्थल तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज का है। जबकि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि यह गांव कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज का ईडीसी गांव है। दूसरी ओर, ग्रामीण भी घटना स्थल को कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज का बता रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news tiger attacks farmer Tiger attacks farmer guarding wheat field and kills him Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More