ढिकाला वन परिसर की सोलर फेंसिंग सफाई कार्य में लगे श्रमिक पर बाघ ने हमला, हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढिकाला रेंज के ढिकाला वन परिसर की सोलर फेंसिंग सफाई कार्य में लगे एक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस घटना में श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना के समय वहां पर 5 श्रमिक कार्य कर रहे थे, जिनकी सुरक्षा हेतु दो हथियारबंद वन कर्मचारी तैनात थे। इसी दौरान दैनिक श्रमिक राम बहादुर पुत्र खड़क सिंह उम्र 57 वर्ष पर बाघ द्वारा अचानक हमला कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु रामनगर भेज दिया है। विभाग द्वारा परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह राशि के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर मौजूद हथियारबंद वन कर्मचारियों द्वारा 10 राउंड हवाई फायर कर के राम बहादुर को बाघ से छुड़ाया गया, परन्तु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व डॉ धीरज पाण्डेय तथा प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव /मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, उत्तराखंड डॉ समीर सिन्हा को दी गई। दूरभाष पर ही चिन्हित बाघ को पकड़ने की अनुमति प्राप्त की गई। बाघ को ट्रेनकुलाइज़ कर पकड़ने हेतु निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व डॉ धीरज पाण्डेय के निर्देशन मे सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान मे 02 हाथी टीम, 1 ड्रोन टीम, त्वरित कार्यवाही दल के सदस्य तथा वेटरनरी टीम उपस्थित रहे तथा चिन्हित नर बाघ को लगभग 2:30 बजे अपरान्ह सफलता पूर्वक ट्रेनकुलाइज़ कर पकड़ लिया गया। बाघ के डीएनए सैंपल CCMB हैदराबाद तथा WII देहरादून भेजे जा रहे हैँ। नर बाघ की उम्र लगभग 02 वर्ष है, तथा यह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। घटना हेतु चिन्हित बाघ को पकड़ने के अभियान में निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व डॉ धीरज पाण्डेय, श्री दिगंथ नायक, उपनिदेशक, श्री अमित ग्वासीकोटी पार्क वार्डन, श्री दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, श्री बिन्दर पाल वन क्षेत्राधिकारी सर्पदुली रेंज, त्वरित कार्यवाही दल के सदस्य एवं अन्य वन कर्मी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : विवादित चौपाटी पर चली प्रशासन की जेसीबी

रेस्क्यू किये गए बाघ को सघन निगरानी में ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है. वर्त्तमान में ढिकाला जोन के ग्रासलैंड क्षेत्र को सुरक्षा के दृष्टिगत पर्यटन सफारी हेतु प्रतिबंधित किया गया है, तथा क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन वनकर्मियों की सुरक्षा हेतु पूर्णतया प्रयासरत है, तथा इसे सुनिश्चित करने हेतु ड्रोन टीम, तथा त्वरित कार्यवाही दल को मौके पर तैनात किया गया है। घटना की विस्तृत जांच के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव /मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, उत्तराखंड द्वारा दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dies ramnagar news Tiger attacks worker engaged in cleaning solar fencing of Dhikala forest complex Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की […]

Read More