आमपोखरा रेंज में बाघ ने कई लोगों को घायल करते हुए एक महिला की ली जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां वनप्रभाग तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज के हाथीडंगर गांव में बाघ ने कई लोगों को घायल करते हुए एक महिला की जान ले ली। घायल लोगों का उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है जबकि बाघ की मौजूदगी अभी भी गांव में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे तराई पश्चिमी वन विभाग डिवीजन के हाथी नगर गांव में बाघ ने मालधन से रामनगर को आ रहे 2 अलग-अलग बाइक सवारों को घायल करते हुए घर के पास ही घास लेने गई 30 वर्षीय महिला पूजा देवी पत्नी नवीन चंद्र निवासी हाथीडंगर की जान ले ली है। इस घटना से गांव के आसपास दहशत का माहौल बना हुआ है, बाघ अभी भी गांव के खेतों में दिखाई दे रहा है। घायल लोगों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बाघ की मौजूदगी गांव के आसपास देखी जा रही है जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें इस वक्त जंगल और खेतों में घूम रही हैं। आसपास के लोगों के शोर शराबा के बाद बाघ इनको छोड़ कर गांव के खेतों की ओर भाग गया। वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: injures several people in Ampokhara range ramnagar news Tiger kills one woman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More