हल्द्वानी को जाम मुक्त करने को ठेलों, फड-खोखों व अतिक्रमण को हटाने के लिए होगा स्क्वार्ड तैयार, आई जी की मिटिंग में लिया गया निर्णय  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा परिक्षेत्र कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में नगर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित कर विचार-विमर्श किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर हरबंश सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय गर्ब्याल, यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा एवं नगर हल्द्वानी के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 गोष्ठी में सम्मिलित अधिकारियों, यातायात निरीक्षक, थाना/चैकी प्रभारियों एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा जाम लगने का कारण स्टाफ की कमी एवं प्रत्येक रविवार को प्रतियोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन होना बताया गया। इसके अतिरिक्त सड़क के किनारे फड-खोखे, अतिक्रमण आदि को भी बताया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को नगर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने एवं जाम की स्थिति से निपटने हेतु निम्नलिखित निर्देश देते हुए कहा गया कि डम्पर आदि के संचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है इसलिए रविवार के दिन दिन के समय डम्परों का संचालन प्रतिबन्धि किया जाए। सड़क के किनारे अवैध रूप से लगने वाले ठेलों, फड-खोखों व अतिक्रमण को हटाने के लिए एक स्क्वार्ड तैयार किया जाए, जिसमें यातायात निरीक्षक, सीपीयू कर्मी, संबंधित थाने का पुलिस बल, के्रन, सीपीयू हाक, नगर निगम द्वारा गठित अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता आदि सम्मिलित किया जाए। जिस चैकी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी, उस चैकी का प्रभारी दल का नेतृत्व करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगा। यह कार्यवाही पूर्वान्ह 10.00-12.00 बजे एवं सांय 05.00 से 07.00 बजे के मध्य की जाये। सड़क के किनारे ठेले-खोखे आदि में शराब पीलाने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित चैकी प्रभारी द्वारा उक्त स्क्वार्ड के साथ सांय 0700 बजे से 0900 बजे तक चैकी क्षेत्र में अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पी0ए0 सिस्टम युक्त एक वाहन तैयार किया जाए, जो नियमित रूप से क्षेत्र में घुमकर सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क वाहन, जिनके द्वारा यातायात बाधित होता है, को हटाने के लिए एलाउन्समेन्ट करेगा। बाहर से आने वाले वाहनों जिन्हें नगर हल्द्वानी में कोई काम नहीं है, को तीनपानी बाई-पास से नरीमन तिराहे एवं इसी प्रकार नरीमन तिराहे से तीनपानी बाई-पास को भेजा जाए। इसके लिए दोनों छोरों पर नियमित डियूटी लगाते हुए सूचना पट लगवाया जाए। वाहनों की चैकिंग, सड़क के किनारे ठेले-खोखे में शराब पीने/पीलाने वालों, असामाजिक तत्वों आदि के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने सर्किल के थानों के पुलिस बल को एकत्रित कर सप्ताह में 02 दिन शाम के समय किसी एक थाना क्षेत्र में (ईवनिंग स्टार्म) संयुक्त चैकिग करायी जाए। थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बाधित होने पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। थाने एवं चैकी की कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाए, किसी स्तर इस सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, सौदर्यीकरण आदि के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की कार्यवाही की जानी है तो इस सम्बन्ध में आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायी जाए, जिसके सम्बन्ध में आयुक्त, कुमायॅू मण्डल से पत्राचार किया जायेगा। कैंची धाम एवं नगर नैनीताल की भांति नगर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु कार्य योजना तैयार कर उसका पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश के पश्चात तुरंत हरकत में आयी पुलिस इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा  सकड के किनारे फड ठेली लगाने वालों का सत्यान करया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

✅   सत्यापन के दौरान वेंडर कार्ड चैक किये गये

✅  नगरनिगम में रजिस्ट्रेशन है या नहीं

✅  जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं उनके चालान कर शक्त हिदायत दी गयी कि अपना बेंडर कार्ड  रजिस्ट्रेशन करा ले ।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

✅  कुल 12 के खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालान किये गये।

✅  अधिकतर लोग बाहरी है जिनके सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: decision taken in IG meeting fad-khoks and encroachments Haldwani news police news squad will be ready to remove carts To make Haldwani jam-free Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More