हरकी पैड़ी से आज फिर एक साल का बच्चा हुआ अगवा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चे अगवा होने की घटनाएं पुलिस की सिरदर्दी बनी हैं और अब दस दिन में दूसरी बार हरकी पैड़ी क्षेत्र से एक साल का बच्चा अगवा हो गया। बीते सप्ताह तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया ही था। अब फिर मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा अगवा कर लिया गया।  हालांकि इस दौरान दो संदिग्ध कैमरे में देखने को मिले है। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

घटना मंगलवार (आज) सुबह करीब नौ बजे की है। जब नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी। खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे अगवा कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखा। साथ ही एक महिला भी फुटेज में दिखाई दी। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news One year old child was kidnapped Today again a one year old child was kidnapped from Harki Paidi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More