गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप संत, ज्ञानी या भक्त तब है जब आपका भय समाप्त हो जाए। भय बहुत है, प्रत्येक जीव अंदर से भय से ग्रसित है। राजा भर्तरी ने तो कहा है भोग में रोग का भय, कुल के नष्ट हो जाने का भय, धन में सरकार या राजा का भय, आग लगने आदि का भय।
अपने दिव्य व ओजस्वी प्रवचनों में उन्होंने कहा कि जो अभय होते हैं किसी को डराते भी नहीं है। अब तो घर-घर में ऐसे लोग पैदा हो गए हैं जो समाज को,पृथ्वी माता को पीड़ित कर रहे हैं लेकिन उनके अंतर में किसी कोने में भय है। भक्त किसी को डराता भी नहीं है। संत, परमात्मा किसी को नहीं डराते और सच्चा भक्त डरता भी नहीं है। परमात्मा का आश्रय जिस किसी ने भी लिया उसको दूसरे का आश्रय नहीं लेना पड़ता है। परमात्मा दो बार स्थापित नहीं करते एक ही बार में अभय कर देते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा जैसे एक बहुत बड़ी गहरी और चौड़ी नदी में कोई प्राणी बहता हुआ जा रहा हो और उस नदी में एक ऐसी लहर आए कि जिससे वह प्राणी नदी के किनारे आ जाए और उस किनारे पर उगी हुई घास को पकड़ ले तो वह घास दो काम करेगी या तो वह उसे बहते हुए प्राणी को निकाल लेगी या टूट गई तो स्वंय बहते प्राणी के साथ ही बहकर चल देगी। इसी प्रकार इस संसार रूपी नदी में भी यह प्राणी बह रहा है जो भी प्राणी भगवान का सहारा ले लेगा वह संसार सागर से पार हो जाएगा।
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा व “श्री गुरु महाराज””कामां के कन्हैया”व “लाठी वाले भैय्या” की जय जयकार से गूंज उठा। यहां पर भक्त लगातार पहुँच रहे है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]