पैर फिसलने से खाई में गिरा पर्यटक, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां फूलों की घाटी में पैर फिसलकर एक पर्यटक गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पर्यटक को खाई से बाहर निकाला तथा हेली रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। पर्यटक की पहचान सुभाष बोस निवासी दक्षिण परगना बंगाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को फूलों की घाटी भ्रमण के लिए आये पश्चिम बंगाल निवासी पर्यटक सुभाष घोष फूलों की घाटी में सैर के दौरान पैर फिसलने के कारण खाई में गिरकर चोटिल हो गए। चोट इतनी अधिक थी की वह घटना स्थल में ही बेहोश हो गया। सुभाष उम्र 43 पुत्र शक्ति विकास घोष, निवासी- दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को घायल होने पर घाघरिया पीएचसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरिया चौकी में तैनात पुलिसकर्मी एवं एसडीआरएफ का रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पर युवक गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने पर्यटक को खाई से निकालकर कंडी की सहायता से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरिया पहुंचाया, जहाँ पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया, साथ ही पैर में फ्रेक्चर होने के कारण प्लास्टर कराकर हेलीकॉप्टर की सहायता से गोविंदघाट पहुँचाया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news police and SDRF rescued and saved his life Tourist fell in the ditch due to slipping Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, […]

Read More