लखनऊ के पर्यटकों ने पुलिस को दी विधायक बाप और अधिवक्ता चाचा की धमकी, पुलिस ने किया एमवी एक्ट में चालान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां लखनऊ से आए पर्यटकों ने चालान से बचने के लिए पुलिस को ही मेरा बाप विधायक है कह कर धमकी दे दी। उन्होंने कई बेतुके तर्क देकर पुलिस पर अपना प्रभाव डालने चाहा लेकिन मल्लीताल पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 177 में चालान करके ही छोड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम हुई घटना जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल किया है जिसमें  नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली के आगे रोजमर्रा की तरह पुलिस दो पहिया वाहन चालकों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच लखनऊ निवासी दो पर्यटक जिसमें एक ने अपना नाम धर्मवीर बताया है, एक टैक्सी स्कूटी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोका। पर्यटकों से स्कूटी के कागज मांगे गए तो वो फिजूल की बातें करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनका मैडिकल कराने की बात कही तो वो भड़क गए। पर्यटकों ने गाड़ी के कागजात मांगने पर अपने अधिवक्ता चाचा की मद्दद से मुकदमा करने की धमकी दे डाली। पुलिस कर्मी ने जब पर्यटकों को बताया की नैनीताल में यूके की टीबी सीरीज बैन है तो उन्होंने कहा कि वो किराए की गाड़ी के कागज कहाँ से लाएंगे ? पुलिस वाले निरंतर गाड़ी के कागज की मांग कर रहे थे, तो उनमें से एक पर्यटक ने उन्हें भाजपा से विधायक पिता की धमकी दे डाली। पर्यटक उटपटांग बातें करके पुलिस को अपने चंगुल में लेने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस शांति से उनसे टैक्सी स्कूटी के कागज मांगती रही। कोतवाली के ठीक आगे हुई इस घटना में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि पर्यटकों का एमवी एक्ट की धारा 177 में चालान कर जाने दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news police issued challan under MV Act Tourists of Lucknow gave threat to MLA father and advocate uncle to police Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More