स्टंटबाजों पर कार्रवाई को यातायात पुलिस ने की तैयारी, शांति भंग पर चालान के साथ ही लगेगा तीन लाख रुपये का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड में अगर बाइक पर ज़रा सा भी टशन दिखाने की कोशिश करी तो पुलिस होश फाख्ता कर देगी। ऐसे स्टंटबाजों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। स्टंटबाजों के खिलाफ शांति भंग का चालान करते हुये उनपर तीन लाख रुपये का जुर्माना ठोका जाएगा।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक ब्लागर ने यू-ट्यूब पर वीडियो डाला कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती उसने नंबर प्लेट भी नहीं लगाई हुई है, पुलिस को जो बिगाड़ना है बिगाड़ ले। जब इस पोस्ट को एसपी यातायात अक्षय कोंडे ने देखा तो उन्होंने ब्लाग बनाने के चक्कर में आमजन की जिंदगी को खतरे में डालने वाले ब्लागर के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के इंटरनेट मीडिया सेल की ओर से रेश ड्राइविंग वाहन चलाकर अपने ब्लाग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करने वालों पर कडी नजर रखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 10 ब्लागरों को चिन्हित किया गया है जिन पर शांति भंग की कार्रवाई करने के लिए थानो को अवगत कराया जा चुका है। इस अभियान के तहत चिन्हित वाहन चालक को छह महीने के लिए शांति बनाए रखने के लिए बंधित किया जाएगा। यदि इस अवधि में रेश ड्राइविंग की वीडियो ब्लागर की ओर से कहीं अपलोड की तो उस पर तीन लाख तक जुर्माना वसूला जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fine of three lakh rupees will be imposed along with challan for breach of peace Stuntmen Traffic police prepares to act on stuntmen Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More