परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने समर्थन पत्र जारी कर दिया सुशीला तिवारी उपनल कर्मचारियों को समर्थन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) ने आज कई दिनों से सुशीला तिवारी अस्पताल के आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में समर्थन पत्र जारी कर आंदोलन में भागीदारी की।
 
इस दौरान महेश ने कहा साथियो हम आपके छह माह से लम्बित वेतन और पद सृजित किये जाने की मांग का समर्थन करते हैं। उम्मीद करते हैं कि संघर्ष पर डटे रहकर आप निश्चित ही सफलता पायेंगे। हम प्रदेश की भाजपा सरकार के रुख से हैरान हैं कि विगत छह माह से वेतन नहीं दिया और अभी इस ओर उसका ध्यान भी नहीं है। जबकि हल्द्वानी जैसे शहर में जीवन खासा महंगा है। किराये के कमरों, राशन से लेकर पढ़ाई तक सबकुछ वेतन के बिना संकट में पड़ जाता है। इस पर भी सरकार वेतन देने के बजाय पद ही न होने की बात कह 659 उपनलकर्मियों को ही बाहर करने की साजिश कर रही है। इससे पता चलता है कि सरकार जनता से दूर जा चुकी है, उसे आम लोगों के जीवन और उसकी परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया है।
 
सरकार को कुमांऊ के प्रमुख सरकारी अस्पताल होने के नाते सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल हल्द्वानी में हरतरह की सुविधाएं देनी चाहिए थी। जिससे मरीज और कर्मचारी सभी को लाभ होता। इसके उलट अस्पताल की रीढ़ संविदा कर्मचारियों को वेतन न देना और पदों को खत्म करने की बातें करना चिंता करने वाला है।
 
हम आपके संघर्ष को हर संभव तरीके से मदद का भरोसा दिलाते हैं। हम उत्तराखण्ड सरकार से मांग करते हैं-
1. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सभी उपनलकर्मियों के छह माह से लम्बित वेतन तत्काल जारी किया जाये।
2. पदों को सृजित कर सभी उपनलकर्मियों को नियमित नियुक्ति की जाये।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news issuing a letter of support Revolutionary Student Organization supporting Sushila Tiwari UPNL employees The revolutionary student organization issued a letter of support uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज परिवर्तनकामी छात्र संगठन समर्थन पत्र जारी कर सुशीला तिवारी उपनल कर्मचारियों को समर्थन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More