उत्तराखंड के प्रणेता पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी को उनकी पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई नैनीताल द्वारा हल्द्वानी बुधपार्क में उत्तराखंड के प्रणेता पूर्व विधायक उक्रांद द्वाराहाट विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बताते चलें कि उत्तराखण्ड की आजादी और यहां की जनता के मौलिक अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले जननायकों में कुछ ही ऐसे नेता हैं जिन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड का गौरव माना जा सकता है, उनमें द्वाराहाट क्षेत्र के संघर्षशील नेता, कर्मठ समाज सेवी, क्षेत्र के विधायक और उक्रांद के अध्यक्ष रहे स्व. विपिन त्रिपाठी का नाम सबसे ऊपर आता है। उत्तराखंड आंदोलन समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जन आंदोलनों के पुरोधा और संघर्ष के प्रतीक विपिन त्रिपाठी  उत्तराखंड के उन संघर्षशील गिने चुने नेताओं में सम्मिलित हैं, जिन्होंने समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष का झंडा बुलंद किया। त्रिपाठी ने आपातकाल में जेल की सलाखों के पीछे रहकर भी अपने संघर्ष को जारी रखा। आज उनकी पुण्य तिथी है। जिसे उत्तराखण्ड क्रांति दल ने श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस अवसर पर जिला सयोजक मोहन कांडपाल, वरिष्ठ नेता भुवन चंद जोशी, खड़क सिंह बगड़वाल, उत्तम सिंह बिष्ट, प्रताप चौहान, मनोज नेगी, मोहन चंद्र तिवारी, एनडी तिवारी, हरीश जोशी, ब्रजमोहन सीजवाली, प्रकाश जोशी, नरेन्द्र कुमार पांडे सहित अनेकों उत्तराखण्डी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Tribute paid to Uttarakhand's pioneer former MLA Vipin Tripathi on his death anniversary ukd news Uttrakhand news Vipin tripathi

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More