अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देवप्रयाग। एसडीआरएफ टीम को आज सुबह पुलिस चौकी तीनधारा से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग तीनधारा के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की तुरंत आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उपरोक्त वाहन एक ट्रक UK 07 TA 4601 है, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चौकी बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।जिसमे 09 लोग सवार थे, जिसमे से 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व 07 लोग से घायल हो गए।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। तथा मृत लोगों से शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

घायलों में राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष, दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष, मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष, सतीश पुत्र ना मालूम निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष, विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष, उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष, वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष सम्मिलित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More