कोषागार में ढाई करोड़ का घोटाला, आरोपी दो कर्मियों की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

   
खबर सच है संवाददाता


नई टिहरी। टिहरी जिला कोषागार में तैनात लापता चल रहे दो कर्मचारियों के खिलाफ सहायक कोषाधिकारी ने नई टिहरी कोतवाली में सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों पर दो करोड़ 21 लाख 23 हजार 150 रुपये के गबन का आरोप है। कोषागार में कार्यरत लेखाकार जयप्रकाश शाह और लेखाकार यशपाल नेगी बीते 25 दिसंबर से लापता चल रहे हैं। एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के परिजनों की तरफ से 27 दिसंबर को नई टिहरी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

मामले में कोषागार की तरफ से दोनों लापता कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते बुधवार को ऋषिकेश में जयप्रकाश शाह की कार बरामद की गई है। जिसमें कोषागार की 103 सरकारी फाइलें मिली हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी 25 दिसंबर से बंद है। दोनों की तलाश की जा रही है।जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More