ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। काशीपुर व जसपुर से बाइक द्वारा रामनगर होते हुए कोटाबाग जा रहे बाइक सवारों की बैलपड़ाव कोटाबाग चौराहे के समीप ट्रक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक काशीपुर एवं जसपुर से रामनगर होते हुए किसी कार्य से  कोटाबाग जा रहे थे। इस दौरान बैलपड़ाव में कोटाबाग चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।  जिसके बाद बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रामनगर भेज दिया लेकिन उपचार के दौरान दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में एक मृतक के रिश्तेदार जहीर ने बताया कि इस दुर्घटना में उसका रिश्तेदार असद निवासी जसपुर एवं काशीपुर निवासी शाहिद रजा आज सुबह बाइक से कोटाबाग के लिए निकले थे इसी बीच उनकी बाइक पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने बैलपडाब क्षेत्र में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news ramnagar news Two bike riders died due to truck collision Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More