कार में आग लगने से कार सवार दो भाइयों की मौत, तीन लोग गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। मुंबई में सोमवार तड़के एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार दो भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएनजी कार के तड़के चार बजे मातुंगा इलाके में बी ए रोड़ पर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।

एक अग्निशमन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को हादसे की सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेम वघेला (18) और अजय वघेला (20) के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार हर्ष कदम (20) 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया जबकि हितेश भोईर (25) और चालक कुनाल अत्तर (25) भी गंभीर रूप से झुलस गए। सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मानखुर्द उपनगर के थे। वे एक पार्टी में शामिल होने के बाद दक्षिणी मुंबई में मरीन ड्राइव पर घूमने जा रहे थे।उन्होंने बताया कि यह एक सीएनजी कार थी जो डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई। अधिकारी ने कहा प्राथमिक जानकारी के आधार पर हमने दुर्घटना में मृत्यु की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Maharashtra news mumbai news three people serious Two brothers in the car died due to fire in the car

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More