इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय  में आयोजित हुआ दो दिवसीय चंद्रयान उत्सव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय चंद्रयान उत्सव आयोजित किया गया। चंद्रयान उत्सव के प्रथम दिवस सोमवार (कल) 11 सितंबर 2023 को विभाग की स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं द्वारा पीपीटी के माध्यम से चंद्रयान-3 की पूर्व एवं वर्तमान यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी क्रम में उत्सव के द्वितीय दिवस मंगलवार (आज) विभाग की स्नातक स्तर की छात्राओं द्वारा चंद्रयान-3 से संबंधित समस्त जानकारी का कोलाज के माध्यम से भी प्रस्तुतीकरण किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि चंद्रयान 3 हमारे देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। विज्ञान की छात्राएं होने के कारण छात्रों को इस प्रकार की उपलब्धि के क्षेत्र में अपने रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए। विभाग प्रभारी हेमलता धर्मशक्तु एवं प्राध्यापक राजेश चौनवाल द्वारा छात्राओं को चंद्रयान-3 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। आयोजित उत्सव में डीएसबी केंपस नैनीताल के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर रमेश चंद्र, रसायन विज्ञान प्रभारी डॉक्टर तनुजा बिष्ट, डॉक्टर शरद चंद्र मिश्रा एवं डॉक्टर रितु सिंह उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Two day chandrayaan utsav Two-day Chandrayaan Utsav organized at Indira Priyadarshini Government Post Graduate Women's Commerce College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More