इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता। फाइनल में पहुंची रामनगर महाविद्यालय एवं हल्दूचौड़ महाविद्यालय की टीम। 

अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच डीएसबी केंपस नैनीताल एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के बीच खेला गया, जिसमें डीएसबी परिसर नैनीताल ने खटीमा महाविद्यालय को पराजित किया। दूसरा मैच इंदिरा प्रियदर्शिनी  राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर ने टॉस जीता साथ ही इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय को पराजित किया। तीसरा मैच चंद्रावती कन्या महाविद्यालय काशीपुर एवं एमबीपीजी के मध्य खेला गया, जिसमें एमबीपीजी विजय रहा। पहला सेमी फाइनल डीएसबी केंपस एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के बीच खेला गया जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय  हल्दूचौड़ की टीम विजेता रही। अंतिम सेमीफाइनल मैच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी और रामनगर महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें रामनगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल शुक्रवार को रामनगर महाविद्यालय एवं हल्दूचौड़ महाविद्यालय के बीच खेला जाएगा। आज प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित ने मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, मीडिया कर्मी एवं छात्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉक्टर ललिता जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Two-day inter-college Kho-Kho competition organized at Indira Priyadarshini Mahila Mahavidyalaya Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More