सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के चलते स्वास्थ्य विभाग उधम सिंह नगर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उधम सिंह नगर के सभी सीएचओ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सीएचओ को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के दौरान डीटीओ डॉ राजेश आर्या ने सभी सीएचओ को सम्बोधित करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में उपस्थित एसीएमओ डॉ एस पी सिंह ने सीएचओ को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी सीएचओ से विभाग तो क्या पूरे देश को आश है क्योंकि टीबी मुक्त पंचायत आपके बिना असम्भव है। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षार्थी सीएचओ को प्रथम दिवस में सर्वप्रथम वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय पाण्डेय द्वारा ट्यूबरोक्लोसिस की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त जिला नैनीताल से आए संदर्भ दाता प्रमोद भट्ट द्वारा टीबी के खिलाफ सीएचओ की जिम्मेदारी व भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर सबसे पहले विजय वर्मा द्वारा टीबी संबंधित क्विज किया। उसके पश्चात संदर्भ दाता शुभम पपनै द्वारा निक्षय ऐप पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। शुभम पपनै द्वारा सभी सीएचओ को निक्षय ऐप पर कार्य करने व जाँचो को ऐप में भरने की सम्पूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नवल किशोर पंडित द्वारा इगरा की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय जिला पीएमडीटी टीबी-एच आई वी समन्वयक नवल किशोर पंडित व कार्यक्रम के व्यस्थापन मनोज आर्या द्वारा किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य फार्मेसी अधिकारी बी एन बेलवाल, चंद्रबली पुजारी, राजेश अरोड़ा, योगेश पांडे व क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के सभी एसटीएस सहित जिला उधम सिंह नगर के पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Rudrapura news Two-day training given to community health officers US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More