नशे में चूर दो महिलाओं ने रामपुर रोड में बग्गी को टक्कर मार किया हंगामा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी, दारू के नशे में चूर दो महिलाओं ने रामपुर रोड में खासा बवाल काटा जिसके चलते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हो-हल्ला रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

रामपुर रोड स्थित जायसवाल ढ़ाबा के समीप शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार अल्टो कार संख्या यूके06 बीई 0701 ने शादी की घोड़े वाली बग्गी को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी की बग्गी पलट गई और घोड़े भी घायल हो गए। दुर्घटना  देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवार महिलाओं की कुशलक्षेम पूछनी चाही तो दोनों महिलाएं नशे में चूर नजर आईं। इस पर बचाव को पहुंचे लोगों से वो उलझ पड़ीं और गाली-गलौज करने लगीं और हद तो तब हो गई जब वह यह कहने लगीं कि गलती बग्गी चालक की है वह कार से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। काफी देर तक जब हंगामा नहीं थमा तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस को बुलाया उसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लोग अपने मोबाइल पर कैद करते नजर आए तो कई ऐसे भी थे जो महिलाओं की इस हरकत पर खासा नाराज थे और पुलिस से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Two drunk women created ruckus by hitting a buggy in Rampur Road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More