कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग में कार के पेड़ से टकराने से कार सवार दो की मौत, तीन अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी। यहां कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास कार के पेड़ से टकराने में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार हल्द्वानी में रिश्तेदार की मैयत से शामिल होकर अपने घर टांडा दढ़ियाल लौट रहे थे, तभी उनकी कार कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुआ और भतीजे की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कालाढूंगी चिकित्सालय से सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वाहन चालक जुबेर का कहना है वाहन चलाने के दौरान अचानक झपकी आ गई जिससे वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। पुलिस भी हादसा की वजह झपकी आना मान रही है, क्योंकि हादसे वाली जगह पर ब्रेक के कोई भी निशान नहीं दिखे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

मृतकों में मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर और फिरासत अली (24) पुत्र अशरफ अली सम्मिलित है जबकि घायलों में जुबेर हिलाल (35) पुत्र अकबर अली, शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार और चार वर्षीय शाकिर बताये गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Kaladhungi news three others injured after car collides with tree on Kaladhungi-Bajpur road Two killed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More