भीमताल छोटा कैलाश मोटर मार्ग में अनियंत्रित बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की हुई मौत एक अन्य घायल 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। भीमताल छोटा कैलाश मोटर मार्ग में मर्ची जाली के समीप एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल छोटा कैलाश मार्ग मर्ची के समीप एक पिकअप 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही आसपास से गुजर रहे वाहन सवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना भीमताल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बिशन दत्त पांडे पुत्र स्व त्रिलोचन पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया पुत्र खीमानंद निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक धीरज पुत्र कांतिबल्लभ (25 वर्ष) घायल है जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ। एक वाहन सामान लेकर अमृतपुर से छोटा कैलाश की ओर जा रहा था, जिसमें 3 लोग सवार थे। वाहन का उपकरण क्रॉस टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bhimtal news Two people died and another injured Two people died and another injured after uncontrolled Bolero fell into a deep ditch on Bhimtal Chhota Kailash Motorway uncontrolled Bolero fell into a deep ditch on Bhimtal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More