ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह अधौड़ा से हल्द्वानी को आ रही कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के अधोड़ा पदमपुर गल्पा निवासी दो सगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह (20) की भी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

बताया जा रहा है की दोनों भाई दिवाली पर घर से वापस काम पर लौट रहे थे। शिवराज हल्द्वानी में होटल और प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। जबकि उसका छोटा भाई नरेंद्र दिल्ली में होटल पर कार्यरत था। घर में कमाने वाले यही दो भाई थे। उनके पिता कुंवर सिंह गांव में ही खेती–बाड़ी करते हैं। दोनों भाई अब अपने पीछे माता–पिता बहन और एक अपने छोटे भाई छोड़कर चले गए। युवा बेटों की मौत की खबर सुनकर माता–पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Two real brothers died in Chheerakhan-Reethasahib road accident in Okhalkanda Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More