बुजुर्ग व्यक्ति से रूपयो से भरा थैला छीन बाइक सवार दो युवक फरार, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति से रूपयो से भरा थैला छीनने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर गली नंबर 7, निवासी ऋषिपाल सिंह अपने पेंशन के खाते से₹40,000/ निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक रामनगर पहुंचे जहां उन्होंने बैंक से पैसे निकाल लिए और अपने थैले में डालकर जैसे ही गणेश वाटिका डाक घर के पास से गुजर रहे थे तभी पीछे से बुलेट पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने उनके हाथ से थेला छीन लिया और रूपयो से भरा थैला छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा काफी शोर मचाने के साथ उनका पीछा किया लेकिन वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पीड़ित द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में आसपास लगे व बैंक के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज कब्जे में लेकर फरार लुटेरों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ऋषिपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उनके थैले में 40 हजार की नगदी के साथ ही मेरी व परिवार की चार पासबुक व कुछ दस्तावेज भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि जल्दी बदमाश पुलिस की हिरासत में होंगे।पुलिस टीम आसपास के कैमरे चेक कर रही है और उनकी तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bag full of money snatched crime news old man police started searching police started searching for the accused Roorkee News two bike riders absconded Two bike riders snatched a bag full of money from an old man and fled uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने शुरू की तलाश बाइक सवार दो युवक फरार बुजुर्ग व्यक्ति रुड़की न्यूज रूपयो से भरा थैला छीना

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More