लूट के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। अल्मोड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री से लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोविन्दपुर दोलाघट, अल्मोड़ा निवासी भाष्कर जोशी पुत्र गणेश जोशी गुरूवार की प्रातः दिल्ली से यहां पहुंचा। वह स्टेडियम के पास अल्मोड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था कि तभी दो युवक उसके पास आये और उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। दोनों बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन के अलावा पर्स लूट ले गये और फरार हो गये। पर्स में 400 रूपये की नगदी व अन्य जरूरी कागजात बताये जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। हीरानगर चौकी पुलिस ने सुरागकशी करते हुए दोनों अभियुक्तों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार पुत्र कुन्दन राम निवासी वार्ड नंबर एक डाक बंगला बन्दोबस्ती दमुवाढूंगा व दिव्यांशु भण्डारी पुत्र मोहन सिंह भण्डारी निवासी झोला बाजार कोटाबाग बताया है। पुलिस ने दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More