पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरे दो युवक, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया एक को, दूसरे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। नए साल का जश्न दो युवकों को भारी पड़ गया। देर रात यहां युवक अचानक पहाड़ से नीचे गहरी खाई में गिर गए। जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला मृतक की पहचान चैन सिंह उम्र 32 पुत्र खजान सिंह पता ग्राम त्रिखली, बड़कोट जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

घटनाक्रम के मुताबिक 31 दिसंबर को थाना मोरी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था की दो युवक खाई में गिर गये। जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF टीम के मुख्य आरक्षी आशिक अली डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है। वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग नदी में की गयी परन्तु रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। SDRF टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग की गयी। विगत दिनों की गहन सर्चिंग के उपरान्त आज लापता व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी आशिक अली, आरक्षी लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, अमित चंद, प्रेम सिंह चालक, सुनील कुमार आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: SDRF rescued one the other died Two youths fell into the ditch after slipping from the hill Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More