कार के पेड़ से टकराने पर कार सवार दो युवकों की हुई मौत, एक ही हालत गंभीर   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजपुर रोड पर एक कार के पेड़ से टकराने पर कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून, कोरोनेशन और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। घायल युवकों की पहचान जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला, शिवा राणा पुत्र स्व. सोबन सिंह राणा निवासी गणेश विहार अजपुर खुर्द नेहरू कॉलोनी, कुशराग चौधरी पुत्र अशोक निवासी शांति विहार गोविंद गढ़, इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून के रूप में हुई। चारों युवकों सरकारी और प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया गया। बताया कि शिवा राणा और कुशराग चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवकों में शिव राणा प्राइवेट जॉब करता था, जबकि कुशराग चौधरी जर्मनी में जॉब करता था। कुशराग कुछ समय पहले ही देहरादून आया था। चारों आपस में दोस्त थे और मसूरी घूमने गए थे। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news one in critical condition Two youths in the car died when the car collided with a tree Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More