हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर आमपड़ाव के समीप मटियाली बैंड के पास बाइक समेत पुल से नीचे गिरने से दो युवकों की हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता लता नेगी के पुत्र वैभव अपने साथी अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी गए थे। देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकालने के साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]