अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर बचाई जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस हमेशा ही अपनी कार्यशैली के लिए चर्चाओं में रही है और आज फिर दिल्ली के पर्यटकों की जान बचाकर प्रसंशा की हकदार बनी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आये पर्यटकों की आई-20 कार वापस लौटते समय अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान वहां गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिना देर किये काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और  तीनों कार सवारों को खाई से बाहर निकला। जिसमें पति-पत्नी और उनका बच्चा शामिल है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली, प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित और जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी बताया। कार से बाहर निकालकर बच्ची को गोद में उठाया। फिर नदी पार कर सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे उनकी जान बच सकी। काठगोदाम पुलिस के इस कार्य की हर कोई तारीफ कर रहा है। ऐसे पुलिास द्वारा साहसिक कार्य के लिए एक सेल्यूट तो बनता है। इस दौरान काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के साथ प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम टीम फिरोज आलम, एसआई मनोहर सिंह, एएसआई अरविंद सिंह, कानि लोकेश, संतोष, प्रमोद और करतार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news the police saved their lives by taking quick action the tourists' car fell into the ditch Uncontrollably Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More