हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी सी द्वारा जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी तथा काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग कालटैक्स नहर कवरिंग रोड नियर राजू सर्विस सैन्टर के पास काठगोदाम से अभियुक्तगण क्रमशः सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम चरस व कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस कुल 1133 ग्राम चरस बरामद की।
उपरोक्त दोनों को नियमानुसार कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा थाना काठगोदाम में मु0अ0सं0 145/25 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी–
1.सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला इन्द्रानगर बनभूलपुरा
2. कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश भीमताल नैनीताल
बरामदगी–
कुल 1133 ग्राम अवैध चरस बरामद
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम(थाना काठगोदाम) से उ0नि0 रबिन्द्र राणा, कांस्टेबल योगेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी) एवं सन्तोष बिष्ट (एसओजी) सम्मिलित रहे।
पुलिस एवं एसओजी की इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को ₹1500 नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]