किसान महासभा के बैनर तले बागजाला के ग्रामीण जुलूस लेकर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर कैम्प कार्यालय 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
अनिश्चितकालीन धरना 48वें दिन भी जारी  
 
हल्द्वानी। शासन प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही बागजाला वासियों की उपेक्षा से क्षुब्ध अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के सचिव कुमाऊँ कमिश्नर कुमाऊँ के समक्ष रखने के लिये ग्रामीणों ने उनके हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय कूच किया। जुलूस की शक़्ल में बागजाला के ग्रामीण बड़ी संख्या में किसान महासभा के नेतृत्व में कुमाऊँ कमिश्नर कार्यालय पहुंचें। जहां किसान महासभा बागजाला के  प्रतिनिधिमंडल को कुमाऊँ कमिश्नर से वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। वार्ता में गांव की समस्याओं को लेकर मांग पत्र देते हुए बागजाला की परेशान जनता की परेशानी को समाधान की मांग की गई। कुमाऊँ कमिश्नर ने समस्याओं के समाधान पर कुछ समय लेते हुए सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के सचिव कुमाऊँ कमिश्नर को दो ज्ञापन दिए गए, एक कुमाऊँ कमिश्नर को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यों को करवाने के लिए और दूसरा राज्य के मुख्यमंत्री को मालिकाना अधिकार का प्रस्ताव भेजने के लिए। 
 
किसान महासभा बागजाला कमेटी ने कुमाऊँ कमिश्नर के साथ की गई वार्ता को सकारात्मक रूप से ग्रहण करते हुए उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊँ कमिश्नर शीघ्रता से बागजाला समस्याओं का समाधान करेंगे। लेकिन जब तक समस्याओं पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तब तक धरना आंदोलन जारी रहेगा। 
 
बागजाला वासियों को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, विकास कार्य शुरू करने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, पेयजल योजना चालू करो समेत आठ सूत्रीय मांगों पर बागजाला गांव के अनिश्चितकालीन आंदोलन के 48वें दिन कुमाऊँ कमिश्नर कैम्प कार्यालय हल्द्वानी कूच किया गया।
 
कुमाऊँ कमिश्नर कैम्प कार्यालय कूच के जुलूस प्रदर्शन में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, जिला अध्यक्ष भुवन जोशी, माले जिलासचिव डॉ कैलाश पांडेय, डा उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, किसान नेता किशन बघरी, आइसा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, प्रेम सिंह नयाल, विमला देवी, पंकज चौहान, दीवान सिंह बर्गली, गोविंद जीना, मीना भट्ट, हेमा आर्य, चन्दन सिंह मटियाली, हरक सिंह बिष्ट, अनीता अन्ना विमला, मोहन लाल, गणेश राम, एम एस मलिक, दुर्गा देवी, मधु मटियाली, नरेश जोशी, हरीश, गिरधर सिंह, नवीन भट्ट, लक्ष्मण नाथ, निर्मल ठाकुर, पारवती, भोला सिंह, दीपा, हीरा देवी, हेमा आर्य, दौलत सिंह कुंजवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, अंकिता, सतीश, पूजा, मंजू सिंह, ललिता देवी, गीता देवी, राधिका, सुनीता, सरोज, पुष्पा, दीपा देवी, महेश राम, कृष्ण कुमार, सलमा, मनीराम, ललित प्रसाद, मुन्नी देवी, दिनेश चन्द्र, रेखा देवी, कमला देवी, दीपा जोशी, दीपिका, रमेश चन्द्र, रेशमा, भागुली देवी, सुनीता, नईम बानो, दीवान सिंह, किशन, मुकेश, मंजू, शांति देवी, भगवती देवी, जगदीश चंद्र, शोभा, कृष्ण कुमार, सुरेश आर्य, बसंती देवी, रूपा, कौशल्या, मनी राम, लक्ष्मी, महेन्द्र आर्य, मोहन लाल, ओम प्रकाश, हीरा लाल, लक्ष्मण राम, मुस्कान आर्य, राकेश, ईशा, सरस्वती, जीवन राम, मंजू टम्टा, नंदी देवी, नीलम आर्य, तुलसी देवी, भुवन, कौशल्या, गीता देवी, लक्ष्मी, सुनीता, नैन सिंह, भावना अटवाल, रमेश शर्मा,चेतन सिंह, सतपाल, प्रकाश फ़ूलोरिया, कुन्दन मेहता, हयात सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, गोविंद भट्ट, राजेन्द्र चौहान, जयकृष्णा, अंबा दत्त आदि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kisan Mahasabha Under the banner of Kisan Mahasabha uttarakhand news villagers of Bagjala took a procession to Kumaon Commissioner Camp Office उत्तराखण्ड न्यूज किसान महासभा जुलूस लेकर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर कैम्प कार्यालय बागजाला के ग्रामीण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More