नैनीताल में अज्ञात ब्यक्ति ने बुजुर्ग महिला से मारपीट कर लूटी नगदी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर लूट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसको उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। 

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल स्थित सूखाताल क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती बिष्ट रोजाना की तरह अपने काम को बड़ा बाजार गौशाला में गाय को चारा खिलाने जा रही थी की तभी पीछे से आ रहे अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को अकेला देख उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया और उसके पर्स में रखे लगभग 600 रुपये लूटकर फरार हो गया। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगो के आने से पहले ही अज्ञात लुटेरा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल महिला को उपचार हेतु बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नेहल रतन ने बताया कि मारपीट के दौरान महिला के सर में चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। इधर एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला ने अभी तक लिखित रूप में कोई शिकायती पत्र नही दिया है। महिला के शिकायती पत्र देने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Unknown person robbed an elderly woman in Nainital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More