नर्सिंग इंचार्ज के साथ मारपीट पर एम्स में हंगामा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बुधवार की देर शाम नर्सिंग इंचार्ज के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना हो गई, जिससे गुस्साए अन्य नर्सिंग ऑफिसर ने एम्स परिसर में जोरदार हंगामा किया। ट्रामा सेंटर के बाहर सभी धरना देकर बैठ गए। डीन चिकित्सालय प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने मौके पर आकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। मगर तत्काल कार्यवाही की मांग को लेकर नर्सिंग ऑफिसर डेवलपमेंट एसोसिएशन ने गुरुवार से कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे नर्सिंग इंचार्ज घेवर चंद अपने घर पर थे। इस दौरान एक महिला नर्सिंग ऑफिसर का पति अपने कुछ साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और उसने घेवर चंद के साथ पत्नी की ड्यूटी को लेकर विवाद किया। इस दौरान नर्सिंग इंचार्ज को हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/16/then-change-pcs-officer/

नर्सिंग इंचार्ज पर हमले की घटना से ड्यूटी पर मौजूद तमाम नर्सिंग ऑफिसर में आक्रोश फैल गया। सभी लोग एकत्र होकर ट्रामा सेंटर के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। करीब आठ बजे जब शिफ्ट खत्म हुई तो घर जाने वाले नर्सिंग ऑफिसर भी धरने में शामिल हो गए।इस दौरान रात्रि शिफ्ट में शामिल होने वाले नर्सिंग ऑफिसर भी यही रुक गए। तमाम नर्सिंग ऑफिसर ने मौके पर हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। एम्स प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर एम्स चौकी प्रभारी शिवराम पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच जब हंगामा नहीं थमा तो एम्स के डीन चिकित्सालय प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा कर रहे नर्सिंग ऑफिसर को समझाने की कोशिश की। सभी प्रदर्शनकारी तत्काल कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

प्रोफेसर मिश्रा ने आश्वासन दिया कि गुरुवार की सुबह इस मामले में विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जाएगी मगर प्रदर्शनकारी नहीं मानेनर्सिंग ऑफिसर डेवलपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि हमारी मांग है कि हमलावर के खिलाफ पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करें और उसकी पत्नी के खिलाफ एम्स प्रशासन कार्यवाही करें। उन्होंने सवाल उठाया कि एम्स परिसर के भीतर नर्सिंग ऑफिसर के आवास तक हमलावर पहुंच गए इस दौरान सुरक्षाकर्मी कहां सोए थे। एम्स प्रशासन इस मामले में तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है।एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि पूरा मामला एम्स परिसर का अंदरूनी मामला है। एम्स प्रशासन की शिकायत के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Rishikesh AIIMS news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More