नशे के प्रति जागरूकता को आयोजित मैराथन दौड़ में छात्रों से पैसे लेकर रिफ्रेशमेंट और इनाम नहीं देने हुआ हंगामा, मामला पहुंचा थाने  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां नशे के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल नाम द्वारा दौड़ में सम्मिलित छात्रों से रिफ्रेशमेंट और जीतने पर इनाम देने को लेकर छात्रों से ₹50 से लेकर ₹500 तक फीस भी ली गई, लेकिन यह सब व्यवस्था कहीं भी देखने को नहीं मिली। जिससे नाराज बच्चे और उनके परिजनों ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा, यहां तक नैनीताल रोड पर भी छात्र प्रदर्शन करते हुए बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

मौके पर कोतवाली और भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंची, जहां पर उन्होंने बच्चों उनके अभिभावक और आयोजनकर्ता से बातचीत की ओर सभी को समझने का प्रयास किया। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे वहां पर आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल ने कई सारे बच्चों के फीस की रकम वापस लौटाई तो कई बच्चों की रकम नहीं लौटाई गई है, जिस पर पुलिस ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल को थाने में पूछताछ के लिए बैठाया है, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news taking money from students for refreshment and not giving reward the matter reached the police station Uproar in the marathon race organized for drug awareness Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More