तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं। पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पौड़ी गढ़वाल में मानगढ़ वासनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। 
 
 
सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिला स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। मुख्यमंत्री योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां उन्होंने मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मे हिस्सा लेने के बाद जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण व महायोगी गुरुगोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण किया। सीएम योगी तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath reached Uttarakhand under a three-day program uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज […]

Read More