उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ ने बैठक कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने का लिया निर्णय  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। विगत रात यातायात नगर पुलिस चौकी द्वारा यातायात नगर के तीनों गेटों को बंद करने के विरोध में आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासंघ ने सोमवार (कल) 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विगत रात यातायात नगर पुलिस चौकी द्वारा यातायात नगर के तीनों गेटों को बंद कर देने से यातायात नगर में ट्रांस्पोर्ट व्यसायियो के ट्रक खड़े रह गए जिनमें कच्चा माल और अन्य वस्तुएं होने से ट्रक ब्यवसाईयों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्ट चौकी से पूछने पर पता चला कि पर्यटक सीजन होने के कारण गेट बंद कर दिए हैं ऐसा आदेश आया था। महासंघ इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करता है तथा भविष्य में बिना महासंघ के संज्ञान के गेट बंद करने जैसी कार्रवाई न की जाए यह भी मांग करता है। यातायात गेट नंबर 3 जो की मंडी बाईपास से लिंक होकर गोलापुर बाईपास पर बरेली रोड पर मिलता है और दूसरी तरफ से रामपुर रोड पर मिलता है जहा पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे यातायात बाधित होता है और यातायात को सुचारू ढंग से चलाने के लिए तीन नंबर गेट पर हमेशा के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती की जाए। इस दौरान बैठक में महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, महासचिव उमेश पांडे, संयोजक दयाकिशन शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, अमन कोहली, मोहन महतोलिया, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: decided to submit a memorandum to the City Magistrate Haldwani news Uttarakhand Devbhoomi Truck Honors Federation Uttarakhand Devbhoomi Truck Honors Federation held a meeting and decided to submit a memorandum to the City Magistrate uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More